WPL 2023 की सभी कप्तानों की लिस्ट | WPL 2023 Captain list, important dates

WPL 2023 Captain list : नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल में मैंने WPL 2023 captain list दी है जिसकी help से आपको wpl के पहले एडिशन की सभी टीमों के कैप्टन के बारे में पता चल जाएगा। इसके साथ ही wpl 2023 में कितनी टीमें खेल रही हैं (How many Teams in WPL 2023) ये भी आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

Women Premiere League (WPL) 2023

WPL 2023 महिला क्रिकेट के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है जिसका सभी को बहुत समय से इन्तजार था। लेकिन अब वो इन्तजार ख़त्म होने वाला है क्योंकि महिला प्रीमियर लीग 2023 (women premier league 2023) 4 मार्च 2023 से शुरू होने वाली है।  

How many Teams in WPL 2023?

वुमेन प्रीमियर लीग का पहला एडिशन 4 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 तक खेला जाएगा। WPL के पहले एडिशन में पांच टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में पढ़ सकते हैं।

1मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians)
2गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants)
3दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)
5यूपी वॉरियर्स (UP Warriors)

WPL 2023 captain list

नीचे दी गई टेबल में आप WPL 2023 की सभी टीमों की कप्तान के बारे में देख सकते हैं।

S.no.TeamsCaptain
1मुम्बई इंडियंसहरमनप्रीत कौर
2गुजरात जाएंट्सबेथ मूनी
3दिल्ली कैपिटल्समैग लेनिंग
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरस्मृति मंधाना
5यूपी वॉरियर्सएलिसा हीली

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)

Harmanpreet Kaur (Image Credit – Google)

इन्डियन टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर को WPL 2023 में IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी दी गयी हैं। हरमनप्रीत कौर एक बेहतरीन कैप्टन हैं ये तो उन्होंने कई बार साबित किया हुआ है लेकिन एक अच्छे कप्तान के साथ साथ हरमनप्रीत कौर एक आक्रामक बैट्समैन भी हैं।

हरमनप्रीत कौर अपनी बैटिंग के दम पर किसी भी समय मैच को बदलने की क्षमता रखती हैं। इस समय तो हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। इस बात का अंदाजा इसे बात से लगाया जा सकता है की महिला T20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल मैच में बिलकुल जीत के पास लाकर खडा कर दिया था।  

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

Smriti Mandhana (Image Credit – Google)

WPL 2023 के लिए स्मृति इंडियन स्टार बैट्समैन स्मृति मंधाना को रॉयल चैलंजर्स बंगलौर (RCB) की कप्तानी दी गयी है। स्मृति मंधाना इंडियन क्रिकेट टीम की एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट प्लेयर हैं जिनके बिना इंडियन टीम कुछ बिखरी हुई नजर आती है।

स्मृति मंधाना इंडियन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन भी हैं। स्मृति मंधाना के टीम में होने से टीम इंडिया एक अलग लेवल पर दिखाई देती है। जब स्मृति मंधाना बैटिंग करने के लिए ग्राउंड पर आती हैं तो सभी टीमों की कोशिश सिर्फ यही रहती है की किसी भी तरह स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करके बड़ा स्कोर करने से रोक दिया जाए।

मेग लेनिंग (Meg Lanning)

Meg Lanning (Image Credit – Google)

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना कप्तान अपॉइंट किया है। मेग लेनिंग एक चालाक कप्तान हैं जो अपनी टीम को हारा हुआ मैच भी जिताने की क्षमता रखती हैं। मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 5 बार वर्ल्ड कप भी जीता चुकी हैं।

मेग लेनिंग कप्तान होने के साथ साथ एक आक्रामक बैट्समैन भी हैं जो अपनी बैटिंग से बडे बड़े बॉलर्स को भी डरा सकती हैं।

एलिसा हीली (Alyssa Healy)

Alyssa Healy (Image Credit – Google)

यूपी वॉरियर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हीली को अपनी टीम का कैप्टन बनाया है। एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया की एक अग्रेसिव बैट्समैन हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की एक ओपनिंग प्लेयर हैं और तेज गति से रन बनाने के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।

एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम की कप्तानी कर चुकी हैं और साथ ही उन्हें वुमेन बिग बैश लीग (WBBL) में भी कप्तानी करने का अनुभव है। ऐसे में एलिसा हीली यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करने के लिए सबसे पहली पसंद हैं।

बेथ मूनी (Beth Mooney)

Beth Mooney (Image Credit – Google)

गुजरात जाएंट्स ने भी कप्तानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चुना है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी महिला प्रीमियर लीग 2023 (women premier league 2023) में गुजरात जाएंट्स की टीम की कप्तानी हुई नजर आएंगी। बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया की ओपनर प्लेयर हैं और वे अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने में बेथ मूनी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  बेथ मूनी के टीम में होने से टीम का कॉन्फिडेंस एक अलग ही लेवल पर दिखाई देता है।

इन्हें भी पढ़ें –


IPL 2023 के सभी कप्तानों के बारे में पढने के लिए क्लिक करें।

क्रिकेट में 25000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन के बारे में पढने के लिए क्लिक करें।


Conclusion –

तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और मैंने आर्टिकल में आपको WPL 2023 Captain list प्रोवाइड करा दी है। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर कर देना और कोई सवाल हो तो आप कमेन्ट भी कर सकते हैं।

दोस्तों, cricboys.com पर आप क्रिकेट जगत की लेटेस्ट न्यूज, IPL, मैच और सीरीज शेड्यूल, रैंकिंग और लेटेस्ट स्टोरीज देख सकते हैं। WPL 2023 की न्यूज देखने के लिए आप WPL 2023 पर क्लिक कर सकते हैं।

wpl 2023 कब शुरू होने वाला है?

wpl 2023 4 मार्च 2023 से शुरू होगा और यह 26 मार्च 2023 तक खेला जाएगा।

WPL 2023 को स्पांसर करेगा?

WPL 2023 की स्पांसरशिप टाटा के पास है।

WPL 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन हैं?

WPL 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं?

वुमेन प्रीमियर लीग 2023 में कितनी टीम खेलेंगी?

वुमेन प्रीमियर लीग 2023 में 5 टीम खेलेंगी?

वुमेन प्रीमियर लीग को किसने शुरू किया है?

वुमेन प्रीमियर लीग को BCCI ने शुरू किया है?

Share with a cricket fan

Leave a Comment