Sri Lanka vs Newzealand T20 World Cup 2022, Points table | न्यूजीलैंड ने श्रीलंका की लंका लगायी

Sri Lanka vs Newzealand T20 World Cup 2022 : शनिवार (29 अक्टूबर 2022) को T20 world cup 2022 के 27 वें मैच में इस वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड ने अपने से कमजोर माने जानी वाली टीम श्रीलंका को एकतरफा मैच में 65 रनों से हरा दिया।

Sri Lanka vs Newzealand T20 : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

शनिवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया।

Sri Lanka vs Newzealand T20 : न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) , केन विलियम्सन (कप्तान) , ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, लोकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

Sri Lanka vs Newzealand T20 : श्रीलंका की टीम

पथुम निशंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर) , धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षा, दसुन सनाका (कप्तान) , वाहिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, थीक्सना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता

Sri Lanka vs Newzealand T20 : First Innings

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका ने पावरप्ले में बेहतरीन बोलिंग करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के धाकड़ बैट्समैन फिन एलेन और डेवोन कॉनवे मात्र 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन भी कुछ ख़ास योगदान नहीं कर पाए और 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड की लडखडाती पारी को संभालने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ी ग्लेन फिलिप ने अपने कंधों पर लेते हुए 64 गेंदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। अनुभवी डेरिल मिचेल ने समझदारी के साथ बैटिंग करते हुए 24 गेंदों में 22 रन बनाए।

ग्लेन फिलिप ने 64 गेंदों में 104 रनों की धमाकेदार पारी में 10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। ग्लेन फिलिप के आउट होने बाद मिचेल सैंटनर ने 5 गेंदों में 11 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कसुन रजिता रहे जिन्हें 2 विकेट जबकि थीक्सना, धनंजय डी सिल्वा, हसरंगा और लाहिरू कुमारा को 1-1 विकेट मिला।

Sri Lanka vs Newzealand T20 : Second Innings

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी न्यूजीलैंड की ही तरह बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड की खतरनाक बोलिंग के आगे श्रीलंका के बैट्समैन ऐसे लग रहे थे जैसे वे किसी गली के खिलाड़ियों को बोलिंग कर रहे हों। श्रीलंका ने मात्र 24 रन पर 5 विकेट गँवा दिए।

श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन सनाका ने 32 गेंदों पर 35 रन और भानुका राजपक्षा ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए। दसुन सनाका और भानुका राजपक्षा के अलावा कोई भी खिलाड़ी दस रन भी नहीं बना पाया। न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंका की बैटिंग लाइनउप को तोड़ कर रख दिया। उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मिचेल सैंटनर और ईश सोढी को 2-2 विकेट जबकि टिम साउदी और लोकी फर्ग्युसन को 1-1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जानने के लिए क्लिक करें।

Sri Lanka vs Newzealand T20 : न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड

बैटरRB4s6sSR
फिन एलेन
(बो-थीक्सना)
130033.33
कॉनवे
(बो-डी सिल्वा)
140025
विलियम्सन
(बो-रजिता & कैच-मेंडिस)
8131061.54
ग्लेन फिलिप्स
(बो-लाहिरू & कैच-शनाका)
10464104162.5
डेरिल मिचेल
(बो-हसरंगा)
22240091.67
नीशम
(बो-रजिता & कैच-शनाका)
580062.5
सैंटनर
(नॉट आउट)
11501220
ईश सोढी
(रन आउट)
1100100
साउदी
(नॉट आउट)
4110400

Sri Lanka vs Newzealand T20 : श्रीलंका स्कोरकार्ड

बैटरRB4s6sSR
निसंका
(LBW-साउदी)
05000
कुशल मेंडिस
(बो-बोल्ट & कैच-कॉनवे)
4310133.33
डी सिल्वा
(बो-बोल्ट)
03000
असलंका
(बो-बोल्ट & कैच-फिन एलेन)
480050
राजपक्षा
(बो-फर्ग्युसन & कैच-विलियम्सन)
342232154.55
करुणारत्ने
(बो-सैंटनर & कैच-बोल्ट)
380037.5
शनाका
(बो-बोल्ट & कैच-डेरिल मिचेल)
353241109.38
हसरंगा
(बो-सोढी & कैच-विलियम्सन)
461066.67
थीक्सना
(बो-सैंटनर & कैच-नीशम)
03000
रजिता
(नॉट आउट)
8210038.1
लाहिरू कुमारा
(बो-सोढी & स्टंप-कॉनवे)
451080

Sri Lanka vs Newzealand T20 : न्यूजीलैंड ने जीता मैच

जैसे कि पहले सी ही लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा देगी। अपनी शानदार बोलिंग के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 20 ओवरों में 102 रनों पर समेट कर 65 रनों से यह मैच जीत बड़ी आसानी से जीत लिया।

Sri Lanka vs Newzealand T20 2022 : Player of the match

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप को मैच चुना गया। ग्लेन फिलिप ने 64 गेंदों में 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Sri Lanka vs Newzealand T20 2022 : Points Table

Group 1 Points table

पोजीशनटीममैचजीतहारकोई रिजल्ट नहींनेट रन रेटपॉइंट्स
1न्यूजीलैंड3201+3.8505
2इंग्लैंड3111+0.2393
3आयरलैंड3111-1.1693
4ऑस्ट्रेलिया3111-1.5553
5श्रीलंका3120-0.8902
6अफगानिस्तान3012-0.6202

Group 2 Points table

पोजीशनटीममैचजीतेहारेकोई रिजल्ट नहींनेट रन रेटपॉइंट्स
1इंडिया2200+1.4254
2साउथ अफ्रीका2101+5.2003
3जिम्बाब्वे2101+0.0503
4बांग्लादेश2110-2.3752
5पाकिस्तान2020-0.0500
6नीदरलैंड्स2020-1.6250

यह भी पढ़ें : इंडिया ने नीदरलैंड्स को पेला

Share with a cricket fan

Leave a Comment