सनराइजर्स हैदराबाद ने …… को कैप्टन बनाकर कर तोड़ा लाखों फैन्स का दिल – SRH new captain for IPL 2023

SRH new captain for IPL 2023 : नमस्कार दोस्तों , IPL 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपना नये कप्तान की घोषणा कर दी है। इस खिलाडी के कप्तान बनने पर लाखों फैन्स के दिल टूट गए हैं।

SRH new captain for IPL 2023

IPL की सफल टीमों से एक सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पिछले दो सालों की कडवी यादों के बाद IPL 2023 के लिए अपना नया कप्तान चुन लिया है। SRH ने IPL 2023 के लिए टीम की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका आक्रामक बैट्समैन एडेन मर्क्रम को दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया की जरिये दी।

https://twitter.com/SunRisers/status/1628629291734040576

ये खिलाड़ी भी थे कप्तानी की रेस में

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 22 फरवरी 2023 को अपने ट्विटर अकाउंट की सहायता से कहा था की आईपीएल 2023 के लिए नए कप्तान की घोषणा गुरूवार (23 फरवरी 2023) को की जाएगी। तभी से सनराइजर्स हैदराबाद के फैन्स नए कप्तान का बेसब्री से वेट कर रहे थे। बहुत सारे फैन्स के मुताबिक़ कप्तान की रेस में सीनियर बॉलर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और पंजाब किंग्स से रिलीज होने वाले मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) भी थे लेकिन इन सबके बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के अग्रेसिव बैट्समैन एडेन मार्क्रम को कप्तान बनाया है।

एडेन मार्क्रम को बनाया कप्तान

पिछले दो साल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहे। सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद को 2016 में आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के साथ अनबन होने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन को नया कप्तान बनाया गया लेकिन केन विलियम्सन भी SRH को आईपीएल ट्रॉफी नहीं जिता पाए। IPL 2022 में तो SRH आठवें नंबर पर थी।

Aiden Markram
Aiden Markram (Image Credit : Google)

पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया और एडेन मार्क्रम को नया कप्तान बना दिया। इस बात की जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी।

एडेन मार्क्रम का कप्तान के रूप में प्रदर्शन

SAT20 2023 winner
SAT20 2023 winner (Image Credit : Google)

साउथ अफ्रीका में खेली गयी T20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एडेन मार्क्रम की कप्तानी में ही SAT20 का खिताब जीता है। एडेन मर्क्रम ने कप्तान रहते हुए अपनी टीम के लिए शानदार बैटिंग की और रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। ईडन मार्क्रम ने SAT20 लीग में 12 मैचों में 127.97 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए। रन बनाने के साथ साथ एडेन मार्क्रम ने 12 मैचों में 11 विकेट भी लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की शुरुआत IPL 2013 से की थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वार्नर की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फाइनल में हराकर IPL 2016 की ट्रॉफी जीती थी। बॉल टेंपरिंग मामले में फंसने के कारण डेविड वार्नर को 2018 में कप्तानी छोडनी पडी और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2018 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन को अपना कप्तान बनाया।

27 फरवरी 2020 को SRH ने केन विलियम्सन की जगह फिर से डेविड वार्नर को कप्तान बना दिया लेकिन IPL 2021 में SRH के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से केन विलियम्सन को कप्तान बना दिया गया। IPL 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद SRH ने एक बार फिर केन विलियम्सन को कप्तानी से हटा दिया है और IPL 2023 के लिए एडेन मार्क्रम को अपना नया कप्तान बना दिया है।

IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम

अपने दूसरे आईपीएल टाइटल की खोज में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) IPL 2023 के लिए SAT20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को SAT20 का खिताब जिताने वाले एडेन मार्क्रम की लीडरशिप में खेलने के लिए उतरेगी।

SAT20 2023 winner
SAT२० 2023 winner (Image Credit : Google)

SRH बैट्समैन – एडेन मार्क्रम (कप्तान) , अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमारे रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।

SRH ऑलराउंडर्स – मयंक डागर, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को जेंसन और वाशिंगटन सुन्दर।

SRH बॉलर – उमरान मलिक, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडेय, फजहलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी और अकील हुसैन।

Sunrisers Hyderabad schedules for IPL 2023

2 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स
7 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायन्ट्स
9 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स
14 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइटराइदर्स
18 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस
21 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स
24 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स
29 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स
4 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइटराइदर्स
7 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स
13 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायन्ट्स
15 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटंस
18 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
21 मईसनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें :

25000 से ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बैट्समैन

IPL 2023 के सभी कप्तानों की लिस्ट


My conclusion

साउथ अफ्रीका के खतरनाक बैट्समैन एडेन मार्क्रम ताबड़तोड़ बैटिंग के अलावा जरुरत पड़ने पर बॉलिंग भी कर सकते हैं। SAT20 लीग में उन्होंने ये करके भी दिखाया है। साथ ही वे टीम को भी अच्छे तरीके से कण्ट्रोल कर सकते हैं। ये तो उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को SAT20 की ट्रॉफी जिताकर साबित कर दिया है।

यही सब सोचकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैनेजमेंट ने IPL 2023 के लिए एडेन मार्क्रम को कप्तान बनाया है। बाकी आप क्या सोचते हैं कि एडेन मार्क्रम को कप्तान क्यों बनाया है। ये आप कमेंट करके बता सकते हैं। आपके कमेन्ट का इन्तजार रहेगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर कर देना।

जय हिन्द जय भारत

IPL 2023 कब शुरू होगा?

IPL 2023 31 मार्च 2023 से शुरू होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान कौन है?

सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान साउथ अफ्रीका के स्टार बैट्समैन एडेन मार्क्रम को बनाया गया है।

IPL 2022 किसने जीता था?

IPL 2022 की ट्रॉफी गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीती थी।

सबसे ज्यादा IPL किस टीम ने जीते हैं?

सबसे ज्यादा IPL खिताब मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हैं।

IPL 2022 का फाइनल किन टीमों ने खेला था?

IPL 2022 का फाइनल गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था।

Share with a cricket fan

Leave a Comment