PBKS vs LSG IPL 2023 : 28 अप्रैल को खेले गए मैच में Lucknow Super Giants and Punjab Kings का आमना सामना हुआ। 28 अप्रैल को PBKS vs LSG के बीच IPL 2023 का 38वां मैच खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में LSG ने PBKS को 56 रनों के बड़े अंतर से हराकार अपना पांचवां मैच जीत लिया और IPL Points Table में दूसरे नंबर पर आ गयी। इस मैच में विस्फोटक बैटिंग और १ विकेट लेने वाले मार्कस स्टोइनिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PBKS vs LSG Toss
PBKS vs LSG के बीच खेले गए IPL 2023 के 38वे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को बैटिंग करने के लिए बुलाया।
Lucknow Super Giants Team
के. एल. राहुल (कप्तान) , निकोलस पूरन (विकेटकीपर) , काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान और यश ठाकुर।
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) सब्सटीट्यूट – अमित मिश्रा, मार्क वुड, कृष्णप्पा गौतम, डेनिएल सैम्स और प्रेरक मांकड़।
Punjab Kings Team
शिखर धवन (कप्तान) , जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, , शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।
पंजाब किंग्स सब्सटीट्यूट – प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शोर्ट, मोहित राठी और ऋषि धवन और हरप्रीत बरार।
PBKS vs LSG First Innings
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई लखनऊ सुपरजाएंट्स की शरुआत रनों के लिहाज से बहुत अच्छी हुई हालांकि LSG ने पावरप्ले में अपने 2 विकेट गँवा दिए थे लेकिन इसके बाद भी LSG ने पावरप्ले 74 रन बनाए। लखनऊ सुपरजाएंट्स का पहला विकेट कप्तान के. एल. राहुल के रूप में गिरा। KL Rahul 9 बोलों में 12 रन बनाकर कगीसो रबाडा की बॉल पर कैच आउट हो गए। दूसरी तरफ काइल मेयर्स अपनी अग्रेसिव बैटिंग के लिए मशहूर काइल मेयर्स ने सिर्फ 20 बोलों में अपनी फिफ्टी बना डाली।
काइल मेयर्स 24 बोलों में ताबड़तोड़ 54 रन बनाकर रबाडा की ही बॉल पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए आयुष बडोनी ने भी ज्यादा टाइम लेते हुए मैदान पर आते हुई रनों की बारिश ला दी। आयुष बडोनी 24 बोलों पर 43 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। पावर हिटिंग के लिए मशहूर मार्कस स्टोइनिस ने भी इस मैच में शानदार बैटिंग करते हुए 40 बोलों में 72 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 30 बोलों में अपनी फिफ्टी बनाई।
निकोलस पूरन ने भी 19 बोलों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर Lucknow Super Giants का स्कोर 20 ओवरों में 257 रन तक पहुंचा दिया। Punjab Kings की तरफ से कगीसो रबाडा को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिली जबकि अर्शदीप सिंह, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन को भी 1-1 विकेट मिला।
PBKS vs LSG Second Innings
258 रनों के टारगेट को चेज करने आई पंजाब किंग्स की ज्यादा अच्छी नहीं हुई क्योंकि Punjab Kings (PBKS) ने पावरप्ले में ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। पंजाब किंग्स ने पावरप्ले (छह ओवर्स) में 55 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अथर्व ताइडे ने मैदान पर आते हुई लखनऊ सुपरजाएंट्स के बोलर्स की कुटाई करनी शुरू कर दी और बताड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 26 बोलों में अपनी फिफ्टी बनाई। आक्रामक दिख रहे अथर्व ताइडे की इनिंग पर रवि बिश्नोई ने ब्रेक लगाया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
अथर्व ताइडे को शानदार बैटिंग करते हुए 36 बोलों में 66 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ अथर्व ताइडे के साथ 78 रनों की पार्टनरशिप करने वाले सिकंदर रजा ने भी बढ़िया बैटिंग करी 22 बोलों पर 36 रनों की पारी खेलकर यश ठाकुर की बॉल पर आउट हुए। इंग्लैंड के विस्फोटक बैट्समैन लियाम लिविंगस्टोन अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 23 रन बनाकर रवि बिश्नोई का दूसरा शिकार बने। IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में असफल रहे और सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए।
विकेटकीपर जितेश शर्मा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश लेकिन लंबी पारी वे भी नहीं खेल पाए और 10 बोलों 24 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। जितेश शर्मा के बैटिंग करने आए राहुल चाहर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अगली ही बॉल पर गोल्डन डक का शिकार हो गए। लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट यश ठाकुर ने लिए जबकि नावीन उल हक़ ने भी शानदार बोलिंग करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। रवि बिश्नोई को 2 विकेट और मार्कस स्टोइनिस भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
PBKS vs LSG Score Card
Lucknow Super Giants (LSG) ने पहले बैटिंग करते हुए काइल मेयर्स के 54 रन, आयुष बडोनी के 43 रन, मार्कस स्टोइनिस के 72 रन और निकोलस पूरन की 45 रनों की पारी की मदद से 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए और Punjab Kings (PBKS) के सामने 258 रनों का टारगेट रखा।
258 रनों के टारगेट के जवाब में Punjab Kings की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन पर ऑल आउट हो गयी। पंजाब किंग्स की तरफ से अथर्व ताइडे ने 36 बोलों पर 66 रन, सिकंदर रजा ने 22 बोलों पर 36 रन और जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ 10 बोलों में 24 रन बनाए।
Lucknow Super Giants Score Card
Players | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
के.एल. राहुल (बो – रबाडा & कैच – शाहरुख खान) | 12 | 9 | 1 | 1 | 133.33 |
काइल मेयर्स (बो – रबाडा & कैच – धवन) | 54 | 24 | 7 | 4 | 225 |
आयुष बडोनी (बो – लिविंगस्टोन & कैच – राहुल चाहर) | 43 | 24 | 3 | 3 | 179.17 |
मार्कस स्टोइनिस (बो – सैम करन & कैच – जितेश शर्मा) | 72 | 40 | 6 | 5 | 180 |
निकोलस पूरन (LBW – अर्शदीप सिंह) | 45 | 19 | 7 | 1 | 236.84 |
दीपक हुड्डा (नॉट आउट) | 11 | 6 | 2 | 0 | 183.33 |
क्रुणाल पंडया (नॉट आउट) | 5 | 2 | 1 | 0 | 250 |
Punjab Kings Score Card
खिलाड़ी | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
शिखर धवन (बो – स्टोइनिस & कैच – क्रुणाल पंडया) | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
प्रभसिमरन (बो – नवीन उल हक & कैच – डेनियल सैम्स) | 9 | 13 | 2 | 0 | 69.23 |
अथर्व ताइडे (कैच & बो – रवि बिश्नोई) | 66 | 36 | 8 | 2 | 183.33 |
सिकंदर रजा (बो – यश ठाकुर & कैच – क्रुणाल पंडया) | 36 | 22 | 4 | 1 | 163.64 |
लियाम लिविंगस्टोन (LBW – रवि बिश्नोई) | 23 | 14 | 2 | 1 | 164.29 |
सैम करन (बो – नवीन उल हक़ & कैच – आयुष बडोनी) | 21 | 11 | 2 | 1 | 190.91 |
जितेश शर्मा (बो – यश ठाकुर & कैच – के.एल. राहुल) | 24 | 10 | 0 | 3 | 240 |
शाहरुख खान (बो – यश ठाकुर & कैच – रवि बिश्नोई) | 6 | 9 | 0 | 0 | 66.67 |
राहुल चाहर (बो – यश ठाकुर & कैच – दीपक हुड्डा) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
रबाडा (बो – नवीन उल हक़) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
अर्शदीप सिंह (नॉट आउट) | 2 | 2 | 0 | 0 | 100 |
PBKS vs LSG Match Result
PBKS vs LSG के बीच खेले गए IPL 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना पांचवां मैच जीत लिया।
PBKS vs LSG – Player of the Match
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings के बीच खेले गए इस मैच में LSG के मार्कस स्टोइनिस को उनकी धमाकेदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच को चुना गया। मार्कस स्टोइनिस ने बोलिंग करते हुए भी १ महत्वपूर्ण विकेट लिया। मार्कस स्टोइनिस ने कप्तान शिखर धवन को सस्ते में आउट करके पंजाब किंग्स के चेज को कठिन बना दिया।
IPL 2023 Points Table
Rank | Team | M | W | L | NR | PTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | RR | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0.939 |
2 | LSG | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0841 |
3 | GT | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | 0.580 |
4 | CSK | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0.376 |
5 | RCB | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.139 |
6 | PBKS | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.510 |
7 | KKR | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.27 |
8 | MI | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -0.620 |
9 | SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.725 |
10 | DC | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.961 |
यह भी पढ़ें – कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में पढ़ें
यह भी पढ़ें – IPL 2023 के स्टैट्स देखने के लिए क्लिक करें
PBKS vs LSG IPL 2023 – FAQs
Where will IPL 2023 final be held?
This year IPL final will be played in Ahmedabad.
IPL की फुल फॉर्म क्या है?
IPL की फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) है।
IPL का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन है?
IPL का सबसे महँगा खिलाड़ी इंग्लैंड के सैम करन हैं, उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रूपये में खरीदा है।