IPL 2023 के सभी कप्तानों की लिस्ट |  IPL 2023 All Teams Captain list

IPL 2023 All Teams Captain list : नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल में हम IPL 2023 की सभी टीमों के कप्तानों के बारे में बात करेंगे। RCB, Rajasthan royals, Mumbai Indians, Chennai super kings, Punjab kings, Gujarat titans.

IPL 2023 Teams Captain list

टीमकप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)महेंद्र सिंह धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)फाफ डुप्लेसिस
मुंबई इंडियंस (MI)रोहित शर्मा
गुजरात टाइटंस (GT)हार्दिक पंडया
लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG)के. एल. राहुल
राजस्थान रॉयल्स (RR)संजू सैमसन
पंजाब किंग्स (PKBS)शिखर धवन
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)नितीश राणा
दिल्ली कैपिटल्स (DC)डेविड वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)एडेन मार्क्रम

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – महेंद्र सिंह धोनी

Dhoni (Image Credit : Google)

IPL की बात हो और चेन्नई के कप्तान धोनी की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दूसरे सफल कप्तान हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी कप्तानी में चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जिताया है।

मुंबई इंडियंस (MI) – रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit : Google)

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियंस बनाया है। मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीत चुकी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स (KRK) – नितीश राणा

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपना नया कप्तान नितीश राणा को बनाया हैं। श्रेयस अय्यर कमर में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इस इसलिए श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में आईपीएल 2023 के लिए नितीश राणा को कप्तान कप्तान बनाया गया है। 2022 में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान  बनाया गया था। कोलकाता नाइटराइडर्स (KRK) से जुड़ने से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। कोलकाता नाइटराइडर्स (KRK) की टीम 2012 और 2014 में आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है।

राजस्थान रॉयल्स (RR) – संजू सैमसन

Sanju Samson (Image Credit : Google)

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की एक शानदार टीम है और आईपीएल 2023 में इसके कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 का फाइनल मैच खेला था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – फाफ डुप्लेसिस

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस हैं। आईपीएल 2022 में विराट कोहली के बाद फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का कप्तान बनाया गया है। 

गुजरात टाइटंस (GT) – हार्दिक पंडया

Hardik Pandya (Image Credit : Google)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) हैं। 2022 में आईपीएल में शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पंडया की कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है।

लखनऊ सुपरजायन्ट्स (LSG) – के. एल. राहुल

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायन्ट्स के कप्तान भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन के. एल. राहुल हैं। लखनऊ सुपरजायन्ट्स ने आईपीएल 2022 से अपने आईपीएल इतिहास की शुरुआत की है।

पंजाब किंग्स (PBKS) – शिखर धवन

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं। आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को अपना नया कप्तान बनाया है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) – डेविड वार्नर

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिषभ पन्त की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी डेविड वार्नर को दी है। ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी डेविड वार्नर को मिली है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – एडेन मार्क्रम

Aiden Markram (Image Credit)
Aiden Markram (Image Credit)

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान एडेन मार्क्रम को बनाया। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ ख़ास नहीं कर पाई थी जिसकी वजह से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया गया है।

आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी साउथ अफ्रीका के एडम मार्क्रम, इंडिया के राहुल त्रिपाठी या वाशिंगटन सुन्दर को दी जा सकती है।


इसे भी पढ़ें : बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन


IPL 2023 All Teams Captain list – FAQs

सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब किसने जीता है?

सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने कितनी बार आईपीएल जीता है?

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार आईपीएल जीता है।

आईपीएल 2022 किसने जीता था?

आईपीएल 2022 गुजरात टाइटंस ने जीता था।

Share with a cricket fan

Leave a Comment