IND vs SA T20 World Cup Points table : मिलर का तूफान इंडिया परेशान

IND vs SA T20 World Cup : रविवार को T20 world cup 2022 का तीसवां मैच दो बड़ी दावेदार टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया।

IND vs SA T20 World Cup : इंडिया ने टॉस जीता

मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई जिसमें इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अक्सर इंडिया टॉस जीतकर पहले बोलिंग करना पसंद करती है लेकिन भविष्य की तैयारियों के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय किया।

IND vs SA T20 World Cup : इंडियन टीम

रोहित शर्मा (कप्तान) , केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंडया, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

IND vs SA T20 World Cup : साउथ अफ्रीका टीम

क्विंटन डी कोक (विकेटकीपर) , टेंबा बाउमा (कप्तान) , रिली रोसोव, एडेन मार्क्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नोर्त्जे।

IND vs SA T20 World Cup : पहली पारी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करनी आई टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के दोनों ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों पावरप्ले में आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 9 रन तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने।

तीसरे नंबर पर बैटिंग करने पर करने आए इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली इस मैच में अपनी शानदार फॉर्म को जारी नहीं रखा पाए और वे भी लुंगी एनगिडी का तीसरा शिकार बने। विराट कोहली 11 गेंदों में 12 रन बनाकर कगीसो रबाडा हाथों कैच आउट हो गए। इंडिया की लडखडाती पारी को सूर्यकुमार और दिनेश कार्तिक ने संभाला और दोनों के बीच 52 रनों की पार्टनरशिप हुई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हर बार चमकने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस बार भी अपने बैट का कमाल दिखाया और 30 गेंदों में ही इस T20 World Cup 2022 की अपनी दूसरी हाफ सेंचुरी जमा दी। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और पार्नेल की गेंद पर केशव महाराज के हाथों कैच आउट हो गए। टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर्स में से एक माने जाने वाले दिनेश कार्तिक भी 15 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया की मजबूत बैटिंग लाइनअप फीकी पड गयी और 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पायी। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट, वेन पार्नेल को 3 विकेट और एनरिक नोर्त्जे को 1 विकेट मिला।

IND vs SA T20 World Cup : दूसरी पारी

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। साउथ अफ्रीका पावरप्ले में 3 विकेट खोकर मात्र 24 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर्स डी कोक 1 रन बनाकर तो टेंबा बाउमा मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के हीरो रहे रोसोव भी बिना खाता खोले ही अर्शदीप सिंह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए।

साउथ अफ्रीका की लडखडाती पारी को एडेन मार्क्रम और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को मुश्किलों से बाहर निकाल कर जीत की दहलीज पर लाकर खडा कर दिया। एडेन मार्क्रम 41 गेंदों में 52 रनों की समझदारी भारी पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के किलर मिलर नाम से मशहूर डेविड मिलर ने 46 गेंदों में 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिला दी। इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए तो वहीं मोहम्मद शमी, हार्दिक पंडया और आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जानने के लिए क्लिक करें।

IND vs SA T20 World Cup : इंडिया स्कोरकार्ड

बैटरRB4s6sSR
केएल राहुल
(बो-एनगिडी & कैच-मार्क्रम)
9140164.29
रोहित शर्मा
(बो&कैच-एनगिडी)
151411107.14
विराट कोहली
(बो-एनगिडी & कैच-रबाडा)
121120109.09
सूर्यकुमार यादव
(बो-पार्नेल & कैच-महाराज)
684063170
दीपक हुड्डा
(बो-नोर्त्जे & कैच-डीकोक)
03000
हार्दिक पंडया
(बो-एनगिडी & कैच-रबाडा)
230066.67
दिनेश कार्तिक
(बो-पार्नेल & कैच-रोसोव)
6150040
आर अश्विन
(बो-पार्नेल & कैच-रबाडा)
7110063.64
भुवनेश्वर कुमार
(नॉट आउट)
460066.67
मोहम्मद शमी
(रन आउट-नोर्त्जे)
02000
अर्शदीप सिंह
(नॉट आउट)
2100200

IND vs SA T20 World Cup : साउथ अफ्रीका स्कोरकार्ड

बैटरRB4s6sSR
डी कोक
(बो-अर्शदीप & कैच-राहुल)
130033.33
टेंबा बाउमा
(बो-शमी&कैच-कार्तिक)
10150166.67
रोसोव
(LBW-अर्शदीप)
02000
एडेन मार्क्रम
(बो-पंडया & कैच-सूर्यकुमार यादव)
524161126.83
डेविड मिलर
(नॉट आउट)
594643128.26
ट्रिस्टन स्टब्स
(एलबीडबल्यू-अश्विन)
6610100
वेन पार्नेल
(नॉट आउट)
250040

IND vs SA T20 World Cup : साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

134 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों के बावजूद बड़ी आसानी से इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाए।

IND vs SA T20 World Cup : Player of the match

इंडियन बैटिंग लाइन अप की कमर तोड़ने वाले तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को player of the match चुना गया। लुंगी एनगिडी ने 4 ओवरों में 29 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

T20 World Cup 2022 Points Table

Group 1 Points Table

पोजीशनटीममैचजीतहारकोई रिजल्ट नहींपॉइंट्सनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड32015+3.850
2इंग्लैंड31113+0.239
3आयरलैंड31113-1.170
4ऑस्ट्रेलिया31113-1.555
5अफगानिस्तान30122-0.620
6श्रीलंका31202-0.890

Group 2 Points Table

पोजीशनटीममैचजीतेहारेकोई रिजल्ट नहींपॉइंट्सनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका32015+2.772
2इंडिया321040.844
3बांग्लादेश32104-1.533
4जिम्बाब्वे31113-0.050
5पाकिस्तान31202+0.765
6नीदरलैंड्स30300-1.948

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका की लंका लगायी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

T20 World Cup 2022 कहाँ खेला गया?

ऑस्ट्रेलिया

India or South Africa में किसने आज का टॉस जीता ?

इंडिया

T20 की नंबर 1 टीम कौनसी है ?

इंडिया

किस टीम ने 2022 में सबसे ज्यादा T20 matches जीते हैं?

इंडिया

कौनसी टीम 2023 World Cup आयोजित करेगी?

इंडिया

Share with a cricket fan

Leave a Comment