DC vs SRH IPL 2023 : 24 अप्रैल को IPL 2023 को Delhi Capitals and Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए 34वां मैच खला गया। इस इस छोटे टारगेट लेकिन रोमांचक मैच में DC ने SRH को 7 रनों से हरा दिया। DC vs SRH के बीच खेले गए मैच में अक्षर पटेल को उनकी शानदार बैटिंग और बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
DC vs SRH Toss
DC vs SRH के बीच खेले गए IPL 2023 के 29वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
Delhi Capitals Team
डेविड वॉर्नर (कप्तान) , फिलिप साल्ट (विकेटकीपर) , मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नार्जे, कुलदीप यादव और इशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स सब्स्टीट्यूट – यश धुल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, चेतन सकारिया और रिपल पटेल।
Sunrisers Hyderabad Team
एडेन मार्क्रम (कप्तान) , हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) , अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।
सनराइजर्स सब्सटीट्यूट – टी. नटराजन, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर और सनवीर सिंह।
DC vs SRH First Innings
Delhi Capitals का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला सहीं साबित नहीं हुआ क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में ही अपने दो विकेट खो दिए। DC ने पहले बैटिंग करते हुए पावरप्ले में 49 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया जब उन्होंने पहले ही ओवर में फिलिप साल्ट को बिना कोई रन बनाए आउट कर दिया।
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए मिचेल मार्श ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन वे ज्यादा देर तक नहीं खेल पाए और 15 बोलों में 25 रन बनाकर पांचवा ओवर डाल रहे टी. नटराजन की बॉल पर LBW आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान डेविड वार्नर इस मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 20 बोलों में 21 रन बनाकर वाशिंगटन सुन्दर की बॉल पर कैच आउट हो गए।
सरफराज खान और अमन हाकिम खान को भी वाशिंगटन सुन्दर ने जल्दी आवर करके दिल्ली की आधी टीम को वापस पवेलियन भेज दिया। सरफराज खान 9 बोलों में 10 और अमन हांकिम खान 2 बोलों में 4 रन बनाकर आउट हुए। 62 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद दिल्ली की लडखडाती हुई पारी को को अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने संभाला। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई।
मनीष पांडे 27 बोलों पर 34 रन बनाकर रन आउट हो गए और अक्षर पटेल 34 बोलों में 34 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर बोल्ड हो गए। इन दोनों के आउट होने के बाद Delhi Capitals एक बार फिर लडखडा गयी लेकिन इस बार Sunrisers Hyderabad के बोलर्स ने सबको जल्दी समेत दिया। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 144 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से वाशिंगटन सुन्दर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट और टी. नटराजन को 1 विकेट मिला।
DC vs SRH Second Innings
145 रनों के टारगेट को चेज करने आई Sunrisers Hyderabad (SRH) ने पावरप्ले में 36 रन बनाकर धीमी लेकिन सॉलिड शुरुआत करी लेकिन इसकी साथ ही SRH ने अपना एक विकेट भी खोया। SRH का पहला विकेट हैरी IPL 2023 में पहला शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। उनका विकेट छठे ओवर में एनरिक नोर्त्जे को मिला। हैरी ब्रूक 14 बोलों में 7 रन बनाकर आउट हुए।
पिछले कई मैचों में फ्लॉप होने के बाद मयंक अग्रवाल ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए 49 रन बनाए और सिर्फ 1 रन से अपनी फिफ्टी बनाने से रह गए। मयंक अग्रवाल 39 बोलों में 49 रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर अमन हाकिम खान के हाथों कैच आउट हो गए।
मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी भी सस्ते में आउट गए। उन्होंने 21 बोलों पर 15 रन बनाए। पिछले मैच में अच्छी बैटिंग करने वाले अभिषेक शर्मा भी इस मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। कप्तान मार्क्रम भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके और 5 बोलों पर 3 रन बनाकर अक्षर पटेल का दूसरा शिकार हो गए।
85 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद परेशानी में दिख रही SRH के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने वाशिंगटन सुन्दर के साथ मिलकर 41 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करी और तेज पारी खेलकर कुछ हद तक SRH को परेशानी से बाहर निकाला। हेनरिक क्लासेन ने आक्रामक बैटिंग करते हुए 19 बोलों पर 31 रन बनाए। अच्छी बैटिंग कर रहे हेनरिक क्लासेन का विकेट एनरिक नोर्त्जे को मिला।
लास्ट में वाशिंगटन सुन्दर ने भी 15 बोलों में 24 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश करी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए और दिल्ली ने यह मैच 7 जीत लिया।
यह भी पढ़ें : IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैट्समैन
DC vs SRH Score Card
IPL 2023 के 34वें मैच में SRH की घातक बोलिंग के आगे DC का कोई भी बैट्समैन बड़ी इनिंग खेलने में सफल नहीं हुआ और DC की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 144 रन ही बना पाई। जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम को जीतने के लिए 145 रनों का टारगेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मनीष पांडे और अक्षर पटेल दोनों ने 34 रनों की इनिंग खेली।
145 रनों के जवाब में SRH की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 137 रन ही बना पाई। SRH की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 39 बोलों पर 49 रन, हेनरिक क्लासेन ने 19 बोलों पर 31 रन और वाशिंगटन सुन्दर ने 15 बोलों पर 24 रनों की पारी खेली।
Delhi Capitals Score Card
Players | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
डेविड वॉर्नर (बो – वाशिंगटन सुन्दर & कैच – हैरी ब्रूक) | 21 | 20 | 2 | 1 | 105 |
फिलिप साल्ट (बो – भुवनेश्वर कुमार & कैच – हेनरिक क्लासेन) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
मिचेल मार्श (LBW – टी. नटराजन) | 25 | 15 | 5 | 0 | 166.67 |
सरफराज खान (बो – वाशिंगटन सुन्दर & कैच – भुवनेश्वर) | 10 | 9 | 0 | 1 | 111.11 |
मनीष पांडे (रन आउट – वाशिंगटन सुन्दर & हेनरिक क्लासेन) | 34 | 27 | 2 | 0 | 125.93 |
अमन हाकिम खान (बो – वाशिंगटन सुन्दर & कैच – अभिषेक शर्मा) | 4 | 2 | 1 | 0 | 200 |
अक्षर पटेल (बो – भुवनेश्वर कुमार) | 34 | 34 | 4 | 0 | 100 |
रिपल पटेल (रन आउट – हेनरिक क्लासेन) | 5 | 6 | 0 | 0 | 83.33 |
एनरिक नोर्त्जे (रन आउट – उमरान मलिक & क्लासेन) | 2 | 2 | 0 | 0 | 100 |
कुलदीप यादव (नॉट आउट) | 4 | 3 | 1 | 0 | 133.33 |
ईशांत शर्मा (नॉट आउट) | 1 | 1 | 0 | 0 | 100 |
Sunrisers Hyderabad Score Card
Player | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
हैरी ब्रूक (बो – एनरिक नोर्त्जे) | 7 | 14 | 0 | 0 | 50 |
मयंक अग्रवाल (बो – अक्षर पटेल & कैच – अमन हाकिम खान) | 49 | 39 | 7 | 0 | 125.64 |
राहुल त्रिपाठी (बो – ईशांत शर्मा & कैच – फिलिप साल्ट) | 15 | 21 | 0 | 0 | 71.43 |
अभिषेक शर्मा (कैच & बो – कुलदीप यादव) | 5 | 5 | 0 | 0 | 100 |
एडेन मार्क्रम (बो – अक्षर पटेल) | 3 | 5 | 0 | 0 | 60 |
हेनरिक क्लासेन (बो – एनरिक नोर्त्जे & कैच – अमन हाकिम खान) | 31 | 19 | 3 | 1 | 163.16 |
वाशिंगटन सुन्दर (नॉट आउट) | 24 | 15 | 3 | 0 | 160 |
मार्को जेनसन (नॉट आउट) | 2 | 3 | 0 | 0 | 66.67 |
DC vs SRH Match Result
DC vs SRH के बीच खेले गए रोमांच से भरपूर IPL 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक तरीके से 7 रनों से हरा दिया और IPL 2023 में अपना दूसरा मैच जीत लिया।
DC vs SRH – Player of the Match
Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए इस मैच में DC के अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। अक्षर पटेल ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 34 रनों की महत्वपूर्ण इनिंग खेली और फिर उसके बाद बोलिंग करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन खर्च किये और 2 विकेट भी चटकाए।
IPL 2023 Points Table
Rank | Team | M | W | L | NR | PTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | CSK | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | 0.662 |
2 | RR | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | 0.844 |
3 | LSG | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | 0.547 |
4 | GT | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | 0.212 |
5 | RCB | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | -0.008 |
6 | PBKS | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | -0.162 |
7 | MI | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | -0.254 |
8 | KKR | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.186 |
9 | SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.725 |
10 | DC | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.961 |
यह भी पढ़ें – धोनी ने सिर्फ 2 बैट्समैन के दम पर KKR का बुरा हाल किया, पढ़ने के लिए करें।
यह भी पढ़ें – IPL 2023 के स्टैट्स देखने के लिए क्लिक करें
DC vs SRH IPL 2023 – FAQs
IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कौन हैं?
IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान साउथ अफ्रीका के एडेन मार्क्रम हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कितनी बार IPL जीता है?
सनराइजर्स हैदराबाद ने बार IPL का खिताब जीता है। SRH ने 2016 में RCB को हराकर IPL खिताब अपने नाम किया था।
Where will IPL 2023 final be held?
This year IPL final will be played in Ahmedabad.
Who scored fastest fifty of IPL 2023?
Nicholos Pooran scored fastest fifty of IPL 2023. Pooran Scored 15 balls fifty against RCB.