आईसीसी अवार्ड्स 2022 | Complete List of ICC Awards 2022

List of ICC Awards 2022 : ICC Men’s T20 Cricketer of the year, ICC Men’s Test Cricketer of the year, ICC Men’s ODI Cricketer of the year, आईसीसी पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Table of Contents

List of ICC Awards 2022

आईसी वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयरनैट साइवर (इंग्लैंड)
आईसी क्रिकेटर ऑफ द ईयरबाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसी टी20 प्लेयर ऑफ द ईयरसूर्यकुमार यादव (इंडिया)
आईसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयरबेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
आईसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयरबाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयरमार्को जेनसन (साउथ अफ्रीका)
आईसी स्पिरिट ऑफ द ईयरआसिफ खान (नेपाल)
आईसी वनडे वुमेन प्लेयर ऑफ द ईयरनैट साइवर (इंग्लैंड)
आईसी टी20 वुमेन प्लेयर ऑफ द ईयरताहिला मैग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
आईसी इमर्जिंग वुमेन प्लेयर ऑफ द ईयररेणुका सिंह (इंडिया)

आईसीसी पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Men’s T20 Cricketer of the year

Surya Kumar Yadav
Image Credit : Google

इंडियन टीम के स्टार बैट्समैन सूर्यकुमार यादव को 2022 के लिए आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने 2022 में T20 मैचों में छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2022 में 68 छक्के लगाए जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। 

आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Men’s Test Cricketer of the year

Ben Stokes
Image Credit : Google

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए 2022 बहुत अच्छा रहा जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।  उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 10 टेस्ट मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की। बेन स्टोक्स ने कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग और बोलिंग दोनों में बेहतरीन परफॉर्म किया।

आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Men’s ODI Cricketer of the year

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के लिए भी 2022 कमाल का साल रहा। बाबर आजम को 2022 के लिए आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड दिया गया।

बाबर आजम ने 2022 में 9 मैचों में 84.87 के स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी लगाए।

आईसीसी इमर्जिंग पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Emerging Men’s Cricketer of the year

साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर मार्को जेनसन ने भी 2022 को अपने लिए यादगार साल बना लिया जिसकी वजह से उन्हें 2022 के लिए आईसीसी इमर्जिंग पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मार्को जेनसन ने 19.02 के बोलिंग एवरेज से 36 टेस्ट विकेट लिए और साथ में 234 रन भी बनाए।

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Women’s T20 Cricketer of the year

ऑस्ट्रेलिया की स्टार प्लेयर ताहिला मैग्राथ को 2022 के लिए आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। ताहिला मैग्राथ ने टी20 में सिर्फ 1 साल बाद ही अपनी बेस्ट परफॉरमेंस से यह अवार्ड जीत लिया है। ताहिला मैग्राथ ने 2022 में 16 मैचों में 435 रन बनाने के साथ 13 विकेट भी अपने नाम किये।

आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Women’s ODI Cricketer of the year

इंग्लैंड की नैट साइवर ने अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से 2022 के लिए आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीत लिया है। नैट साइवर ने 2022 में 833 वनडे रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी और 2 शतक बनाए।

आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर | ICC Emerging Women’s Cricketer of the year

भारत की रेणुका सिंह को उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस की वजह से 2022 के लिए आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। रेणुका सिंह ने 2022 में 40 इंटरनेशनल विकेट चटकाए।

आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड | ICC Spirit of Cricket Award

नेपाल के विकेटकीपर आसिफ खान को 2022 के लिए आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड दिया गया है। आसिफ खान ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में एंडी मैकब्रायन को रन आउट नहीं करने के लिए जीता।

उस मैच में आयरलैंड के एंडी मैकब्रायन रन लेते समय गिर गए थे और आसिफ खान के पास रन आउट करने का मौका था लेकिन उन्होंने एंडी मैकब्रायन को रन आउट न करके सभी का दिल जीत लिया था।

आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर | ICC Men’s Test Team of the year

आईसीसी ने 2022 के लिए अपनी टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है जिसका कप्तान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को बनाया गया है। इस टीम में इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पन्त को विकेटकीपर बनाया गया है। ऋषभ पंत एक मात्र इंडियन हैं जो इस टीम में जगह बनान में कामयाब हुए हैं।

इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार, इंग्लैंड के तीन और इंडिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान तथा साउथ अफ्रीका के 1 – 1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

ICC टेस्ट टीम 2022 –

बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पन्त (विकेटकीपर), उस्मान, ख्वाजा, क्रेग ब्रेथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, नाथन लयोन और जेम्स एंडरसन।

आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर | ICC Men’s ODI Team of the year

आईसीसी ने 2022 के लिए अपनी वनडे (ODI) टीम की घोषणा कर दी है जिसका कप्तान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बनाया गया है। इस टीम में न्यूजीलैंड के टॉम लैदम को विकेटकीपर बनाया गया है।

इस टीम में इंडिया, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के 2–2 खिलाड़ी तथा  पाकिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के 1–1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

ICC ODI टीम 2022 –

बाबर आजम (कप्तान), टॉम लैदम (विकेटकीपर), ट्रेंट बोल्ट, ट्रेविस हेड, एडम जामपा, शाई हॉप, अल्जारी जोसेफ, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज , सिकंदर रजा और मेहदी हसन मिराज। 

आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर | ICC Men’s T20 Team of the year

आईसीसी ने 2022 के लिए अपनी टी20 (T20) टीम की घोषणा कर दी है जिसका कप्तान इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को बनाया गया है। जोस बटलर इस टीम में विकेटकीपर का रोल भी दिया गया है।

इस टीम में इंडिया के 3, इंग्लैंड के 2, पाकिस्तान के 2, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड के 1–1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

ICC T20 टीम 2022 –

जोस बटलर (कप्तान & विकेटकीपर), सैम करन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंडया, मोहम्मद रिजवान, हैरिस रउफ़, ग्लेन फ्लिप्स, सिकंदर रजा, वाहिंदु हसरंगा और जोश लिटिल।

आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर | ICC Men’s ODI Team of the year

आईसीसी ने 2022 के लिए अपनी महिला वनडे (ODI) टीम की घोषणा कर दी है जिसका कप्तान इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। एलीसा हीली को इस टीम का विकेटकीपर बनाया गया है।

ICC महिला ODI टीम 2022 –

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , एलीसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, रेणुका सिंह, लौरा वोलवार्ड, नैट साइवर, बेथ मूनी, एमीला केर, सोफी एक्सेल्स्टोन, अयाबोंगा खाका और शबनिम इस्माइल।  

आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर | ICC Men’s T20 Team of the year

आईसीसी ने 2022 के लिए अपनी महिला टी20 (T20) टीम की घोषणा कर दी है जिसका कप्तान न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को बनाया गया है। ऋचा घोष इस टीम में विकेटकीपर का रोल दिया गया है।

ICC महिला T20 टीम 2022 –

सोफी डिवाइन (कप्तान) , ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, बेथ मूनी, ऐश गार्डनर, ताहिला मैग्राथ, निदा डार, सोफी एक्सेल्स्टोन और इनोका रानावीरा।


यह भी पढ़ें : 2022 में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन


आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ ईयर 2022 का अवार्ड किसने जीता है?

सूर्यकुमार यादव

आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर 2022 का अवार्ड किसने जीता है?

बेन स्टोक्स

आईसीसी वनडे (ODI) प्लेयर ऑफ ईयर 2022 का अवार्ड किसने जीता है?

बाबर आजम

Share with a cricket fan

Leave a Comment