GT vs DC IPL 2023 : 2 मई को खेले गए मैच में Delhi Capitals and Gujarat Titans का आमना सामना हुआ। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2023 का 44वां मैच खला गया। इस रोमांचक low scoring मैच में DC ने GT 5 रनों से हरा दिया। DC यह मैच जीतकर आईपीएल Points Table में दसवें नंबर पर ही बनी हुई है। GT के मोहम्मद शमी को उनकी शानदार बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
GT vs DC Toss
2 मई को खेले गए IPL 2023 के 44वें मैच में Delhi Capitals (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
Delhi Capitals Team
डेविड वॉर्नर (कप्तान) , फिलिप साल्ट (विकेटकीपर) , रिली रोसोव, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नार्जे, कुलदीप यादव और इशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स सब्स्टीट्यूट – ललित यादव, खलील अहमद, यश ढुल, प्रवीण दुबे और अभिषेक पोरल।
Gujarat Titans Team
हार्दिक पंडया (कप्तान) , रिद्धिमान शाहा (विकेटकीपर) , अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल।
गुजरात टाइटंस सब्स्टीट्यूट – शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, शिवम मावी, साई किशोर और श्रीकर भरत।
GT vs DC First Innings
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत खराब हुई क्योंकि गुजरात टाइटंस के बोलर्स ने आक्रामक बोलिंग करते हुए पावरप्ले में Delhi Capitals (DC) की आधी टीम को पवेलियन में वापस बैठा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खो दिए और सिर्फ 28 रन ही बनाए। दिल्ली को पहला झटका विकेट कीपर फिलिप साल्ट के रूप में लगा जब फिलिप साल्ट मैच की पहली बॉल पर कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर कप्तान डेविड वार्नर रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
इन दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए प्रियम गर्ग भी ज्यादा देर तक नहीं खेल पाए और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में वापसी कर रहे रिली रोसोव भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए 6 बोलों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। मनीष पांडे भी 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। 23 रनों पर आधी टीम के आउट होने के बाद दिल्ली की लडखडा चुकी पारी को अक्षर पटेल और अमन हाकिम खान ने संभाला और छठे विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप करी।
शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल ने इस मैच में 30 बोलों में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि अमन हाकिम खान ने इस मैच में 44 बोलों में 51 रन बनाए। लास्ट में रिपल पटेल ने तेजी से रन बनाते हुए 13 बोलों में 23 रन और एनरिक नोर्त्जे ने 6 बोलों पर 3 रन बनाए। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर इस मुश्किल पिच पर 8 विकेट के नुकसान पर 130 रनों तक पहुंच गया।
गुजरात टाइटंस की टाइटंस की टाइट बोलिंग की वजह से गुजरात को जीतने के लिए 131 रनों का टारगेट मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 4 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए जबकि मोहित शर्मा को 2 विकेट और राशिद खान को भी 1 विकेट मिला।
GT vs DC Second Innings
131 रनों के टारगेट को चेज करने आई Gujarat Titans (GT) की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टाइट बोलिंग करते हुए गुजरात टाइटंस के तीन विकेट चटका दिए। गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 31 रन बनाए। GT का खाता भी नहीं खुला था कि पहला ओवर डाल रहे खलील अहमद ने गुजरात की टीम का पहला विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में चटका दिया। रिद्धिमान साहा बिना कोई रन बनाए आउट हो कर पवेलियन लौट गए।
मोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने आए शुभमन गिल इस मैच में सस्ते हो गए और सिर्फ 6 रन ही बना पाए। पिछले मैच के हीरो रहे विजय शंकर और डेविड मिलर इस मैच में कुछ नहीं कर पाए और दोनों ही बैट्समैन सस्ते में आउट होकर वापस पवेलियन चले गए। विजय शंकर ने 9 बोलों में 6 रन बनाकर ईशांत शर्मा की बॉल पर बोल्ड हुए तो दूसरी तरफ डेविड मिलर बिना कोई रन बनाए कुलदीप यादव की बॉल पर बोल्ड हो गए.
32 रनों पर 4 विकेट खोने के बाद गुजरात की लडखडाती पारी को कप्तान हार्दिक पंडया और अभिनव मनोहर ने संभाला और 62 रनों की स्लो लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी करी। अभिनव मनोहर 33 बोलों में 26 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी तरफ हार्दिक पंडया ने पहले तो 44 बोलों में अपनी फिफ्टी बनाई और फिर 53 बोलों में 59 रनों की नॉटआउट इनिंग खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अभिनव मनोहर के बाद बैटिंग करने आए राहुल तेवतिया ने 7 बोलों में 3 शानदार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 20 रन बनाए।
Delhi Capitals ने अपनी शानदार बोलिंग के दम 131 रनों को डिफेंड करते हुए Gujarat Titans को इस मैच में 125 रनों पर रोककर यह मैच 5 रनों जीत लिया। Delhi Capitals की तरफ से खलील अहमद और ईशांत शर्मा को 2-2 विकेट जबकि एनरिक नोर्त्जे और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें : IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैट्समैन
GT vs DC Score Card
IPL 2023 के 44वें मैच में DC की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अमन हाकिम खान ने 51 रन और अक्षर पटेल ने 27 रन और रिपल पटेल ने 23 रनों की इनिंग खेली जिसकी वजह से दिल्ली की टीम ने 130 रन बनाए और गुजरात टाइटंस (GT) के सामने मैच जीतने के लिए 131 रनों का टारगेट सेट किया।
131 रनों के जवाब में Gujarat Titans (GT) की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी और 5 रनों से यह मैच हार गयी। GT की तरफ से कप्तान हार्दिक पंडया ने 53 बोलों में 59 रन, अभिनव मनोहर ने 33 बोलों पर 26 रन और राहुल तेवतिया ने 7 बोलों पर ताबड़तोड़ 20 रनों की पारी खेली।
Delhi Capitals Score Card
Players | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
डेविड वॉर्नर (रन आउट – राशिद खान) | 2 | 2 | 0 | 0 | 100 |
फिलिप साल्ट (बो – शमी & कैच – मिलर) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
प्रियम गर्ग (बो – शमी & कैच – रिद्धिमान साहा) | 10 | 14 | 0 | 0 | 71.43 |
रिली रोसोव (बो – शमी & कैच – रिद्धिमान साहा) | 8 | 6 | 2 | 0 | 133.33 |
मनीष पांडे (बो – शमी & कैच – रिद्धिमान साहा) | 1 | 4 | 0 | 0 | 25 |
अक्षर पटेल (बो – मोहित शर्मा & कैच – राशिद खान) | 27 | 30 | 2 | 1 | 90 |
अमन हाकिम खान (बो – राशिद खान & कैच – अभिनव मनोहर) | 51 | 44 | 3 | 3 | 115.91 |
रिपल पटेल (बो – मोहित शर्मा & कैच – हार्दिक पंडया) | 23 | 13 | 2 | 1 | 176.92 |
एनरिक नोर्त्जे (नॉट आउट) | 3 | 6 | 0 | 0 | 50 |
कुलदीप यादव (नॉट आउट) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
Gujarat Titans Score Card
Pleyar | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
रिद्धिमान साहा (बो – खलील अहमद & कैच – फिलिप साल्ट) | 0 | 6 | 0 | 0 | 0 |
शुभमन गिल (बो – एनरिक नोर्त्जे & कैच – मनीष पांडे) | 6 | 7 | 1 | 0 | 85.71 |
हार्दिक पंडया (नॉट आउट) | 59 | 33 | 7 | 0 | 11.32 |
विजय शंकर (बो – ईशांत शर्मा) | 6 | 9 | 1 | 0 | 66.67 |
डेविड मिलर (बो – कुलदीप यादव) | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 |
अभिनव मनोहर (बो – खलील अहमद & कैच – अमन हाकिम खान) | 26 | 33 | 0 | 1 | 78.79 |
राहुल तेवतिया (बो – ईशांत शर्मा & कैच – रोसोव) | 20 | 7 | 0 | 3 | 285.71 |
राशिद खान (नॉट आउट) | 3 | 2 | 0 | 0 | 150 |
GT vs DC Match Result
GT vs DC के बीच खेले गए रोमांच से भरपूर IPL 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी शानदार बोलिंग के दम पर गुजरात टाइटंस को 5 रनों से हराकर IPL 2023 में अपना तीसरा मैच जीत लिया। Delhi Capitals मैच को जीतकर ipl points table में दसवें नंबर पर ही बनी हुई है जबकि Gujarat Titans हारने के बाद भी पहले नंबर पर बनी हुई है।
GT vs DC – Player of the Match
Delhi Capitals vs Gujarat Titans के बीच खेले गए इस मैच में GT के मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद शमी ने इस मैच शानदार बोलिंग करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 11 इन खर्च किए और चार बड़े विकेट भी अपने नाम किए।
IPL 2023 Points Table
Rank | Team | M | W | L | NR | PTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | GT | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | 0.532 |
2 | RR | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | 0.800 |
3 | LSG | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | 0.639 |
4 | CSK | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | 0.329 |
5 | RCB | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.030 |
6 | PBKS | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.447 |
7 | MI | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.502 |
8 | KKR | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.147 |
9 | SRH | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.577 |
10 | DC | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.768 |
यह भी पढ़ें – हार्दिक पंडया ने लिया रिंकू सिंह से बदला, जानें कैसे।
यह भी पढ़ें – IPL 2023 के स्टैट्स देखने के लिए क्लिक करें
GT vs DC IPL 2023 – FAQs
Where will IPL 2023 final be held?
This year IPL final will be played in Ahmedabad.
Who scored fastest fifty of IPL 2023?
Nicholos Pooran scored fastest fifty of IPL 2023. Pooran Scored 15 balls fifty against RCB.
IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?
मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा (5 बार) IPL ट्रॉफी जीती है?
IPL की शुरुआत कब की गयी?
IPL की शुरुआत 2008 में की गयी।
IPL की फुल फॉर्म क्या है?
IPL की फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) है।