KKR vs GT IPL 2023 : 29 अप्रैल को खेले गए 39वें मैच में Kolkata Knight Riders and Gujarat Titans का मुकाबला हुआ। KKR vs GT के बीच खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ी आसानी से 7 विकेट से हरा दिया और IPL 2023 में अपना छठा मैच जीतकर IPL Points Table में पहले नंबर पर आ गयी है। इस मैच में शानदार बोलिंग वाले जोशुआ लिटिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
KKR vs GT Toss
शनिवार (29 अप्रैल 2023) को खेले गए डबल हैडर में पहला मैच Kolkata Knight Riders and Gujarat Titans के बीच खेला गया। KKR vs GT के बीच खेले गए IPL 2023 के 39वे मैच में Gujarat Titans के कप्तान हार्दिक पंडया ने टॉस जीता और पहले Kolkata Knight Riders को बैटिंग करने के लिए बुलाया।
Kolkata Knight Riders Team
नितीश राणा (कप्तान) , रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइटराइडर्स सब्सटीट्यूट – सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, टिम साउदी, मनदीप सिंह और कुलवंत खेजरोलिया।
Gujarat Titans Team
हार्दिक पंडया (कप्तान) , रिद्धिमान शाहा (विकेटकीपर) , अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल।
गुजरात टाइटंस सब्स्टीट्यूट – शुभमन गिल, जयंत यादव, शिवम मावी, साई किशोर और श्रीकर भरत।
KKR vs GT First Innings
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की शुरुआत रनों के लिहाज से ठीक हुई। KKR ने पावरप्ले में रह्मनुल्लाह गुरबाज की आक्रामक बैटिंग के दम पर 61 बनाए। हालांकि KKR ने अपने दो विकेट पावरप्ले में ही खो दिए। कोलकता नाइटराइडर्स (KKR) को पहला झटका मोहम्मद शमी ने एन. जगदीशन के रूप में दिया जब उन्होंने अच्छे टच में दिख रहे जगदीशन को 19 रनों के स्कोर पर LBW करके वापस पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद बैटिंग करने शार्दुल ठाकुर को भी मोहम्मद शमी ने बिना कोई रन बनाए आउट कर दिया।
दूसरी तरफ KKR के अफगानी ओपनर रह्मनुल्लाह गुरबाज ने तेजी से रन बनाते हुए 27 बोलों में अपनी फिफ्टी बना ली। रह्मनुल्लाह गुरबाज के साथ 37 रनों की पार्टनरशिप करने के बाद वेंकटेश अय्यर 11 वां ओवर डाल रहे जोशुला लिटिल की बॉल पर LBW आउट हो गए। इसी ओवर में जोशुला लिटिल ने कप्तान नितीश राणा को भी आउट करके KKR की टीम को दो लगातार झटके दिए और उनके रनरेट को थोड़ा स्लो कर दिया। वेंकटेश अय्यर 14 बोलों पर 11 रन और नितीश राणा 3 बोलों में 4 रन बनाकर आउट हो गए।
आक्रामक बैट्समैन रिंकू सिंह इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए 20 बोलों पर 19 रनों की पारी खेलकर नूर अहमद की बॉल पर जोशुआ लिटिल को अपना कैच देकर आउट हो गए। KKR के पावर हिटर कहे जाने वाले आंद्रे रसेल ने इस मैच में शानदार बैटिंग करते हुए 19 बोलों पर 34 रन बनाए और KKR का स्कोर 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन पहुंचा दिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि जोशुआ लिटिल और नूर अहमद भी 2-2 लेने में कामयाब रहे।
KKR vs GT Second Innings
180 रनों के टारगेट को चेज करने आई Gujarat Titans ने संभलकर शुरुआत करी और पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 52 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को पहला झटका विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के रूप में लगा। रिद्धिमान साहा 10 बोलों में 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। रिद्धिमान साहा का विकेट आंद्रे रसेल को मिला। दूसरी तरफ मोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने आए शुभमन गिल ने इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
शुभमन गिल ने इस मैच में भी अच्छी बैटिंग करी और सिर्फ 1 रन से अपनी फिफ्टी से चूक गए। शुभमन गिल को 49 रनों के स्कोर पर सुनील नरेन ने आंद्रे रसेल को कैच करवाकर शुभमन गिल की शानदार इनिंग पर ब्रेक लगा दिया। Gujarat Titans (GT) का दूसरा विकेट कप्तान हार्दिक पंडया के रूप में गिरा। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए हार्दिक पंडया ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी करी। संभलकर खेल रहे हार्दिक पंडया हर्षित राणा की बॉल समझ नहीं पाए और 26 रन बनाकर LBW हो गए।
चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए विजय शंकर ने ग्राउंड में आते ही स्पीड से रन बनाने शुरू कर दिए और सिर्फ 24 बोलों में अपनी फिफ्टी भी बना डाली। विजय शंकर ने छक्का मारकर अपनी फिफ्टी पूरी करी और अपनी टीम को 17.5 ओवरों में ही जीत दिला दी। विजय शंकर ने 24 बोलों में 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली और नॉटआउट रहे। दूसरी तरफ किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने भी 18 बोलों पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। और वे भी नॉटआउट रहे।
डेविड मिलर ने विजय शंकर के साथ मिलकर 87 रनों की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को ipl points table में टॉप पर पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने कोलकाता से पिछली बार मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें : IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैट्समैन
KKR vs GT Score Card
कोलकता नाइटराइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में रह्मनुल्लाह गुरबाज के ताबड़तोड़ 81 रन और आंद्रे रसेल के तूफानी 34 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए 180 रनों का टारगेट दिया।
180 रनों के टारगेट का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस की टीम ने 17.5 ओवरों में ही 180 रन बना दिए और 7 विकेट से यह मैच जीतकर ipl points table में टॉप पर पहुँच गई है। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 35 बोलों पर 49 रन , विजय शंकर ने 24 बोलों पर 51 और डेविड मिलर ने 28 बोलों पर 32 रनों की शानदार इनिंग खेली।
KKR Score Card
खिलाड़ी | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
एन. जगदीशन (LBW – मोहम्मद शमी) | 19 | 15 | 4 | 0 | 126.67 |
गुरबाज रह्मनुल्लाह (बो – नूर अहमद & कैच – राशिद खान) | 81 | 39 | 5 | 7 | 207.69 |
शार्दुल ठाकुर (बो – मोहम्मद शमी & कैच – मोहित शर्मा) | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 |
वेंकटेश अय्यर (LBW – जोशुआ लिटिल) | 11 | 14 | 0 | 0 | 78.57 |
नितीश राणा (बो – जोशुआ लिटिल & कैच – राहुल तेवतिया) | 4 | 3 | 1 | 0 | 133.33 |
रिंकू सिंह (बो – नूर अहमद & कैच – जोशुला लिटिल) | 19 | 20 | 0 | 1 | 95 |
आंद्रे रसेल (बो – मोहम्मद शमी & कैच – राहुल तेवतिया) | 34 | 19 | 2 | 3 | 178.95 |
डेविड विसे (बो – नॉट आउट) | 8 | 6 | 0 | 1 | 133.33 |
Gujarat Titans Score Card
Pleyar | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
रिद्धिमान साहा (बो – रसेल & कैच – हर्षित राणा) | 10 | 10 | 1 | 0 | 100 |
शुभमन गिल (बो – सुनील नरेन & कैच – रसेल) | 49 | 35 | 8 | 0 | 140 |
हार्दिक पंडया (LBW – हर्षित राणा) | 26 | 20 | 2 | 1 | 130 |
विजय शंकर (नॉट आउट) | 51 | 24 | 2 | 5 | 212.5 |
डेविड मिलर (नॉट आउट) | 32 | 18 | 2 | 2 | 177.78 |
KKR vs GT Match Result
29 अप्रैल 2023 को खेले गए IPL 2023 के 39वें मैच में KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 179 रन बनाकर GT को जीतने के लिए 180 रनों का टारगेट दिया जिसे गुजरात टाइटटंस की टीम ने शुभमन गिल के 49 रन और विजय शंकर के 51 रनों की मदद से 17.5 ओवरों में हासिल कर लिया। Gujarat Titans ने Kolkata Knight Riders को यह मैच 7 विकेट से हरा दिया।
मुंबई इंडियंस के सामने 207 रनों का टारगेट सेट किया जिसे मुंबई इंडियंस की टीम हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सिर्फ 152 रन बनाने के बाद 55 रनों के बड़े अंतर से यह मैच हार गयी।
KKR vs GT Player of the Match
Kolkata Knight Riders and Gujarat Titans के बीच खेले गए मैच में गुजरात के जोशुआ लिटिल को उनकी बेहतरीन बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। जोशुआ लिटिल ने इस मैच में 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन खर्च किए और 2 बड़े विकेट लेकर कोलकाता को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया।
IPL 2023 Points Table
Rank | Team | M | W | L | NR | PTS | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | 0.638 |
2 | RR | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0.939 |
3 | LSG | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0.841 |
4 | CSK | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | 0.376 |
5 | RCB | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.139 |
6 | PBKS | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.510 |
7 | KKR | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.147 |
8 | MI | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -0.620 |
9 | SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.725 |
10 | DC | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.961 |
यह भी पढ़ें – कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में पढ़ें
यह भी पढ़ें – IPL 2023 के स्टैट्स देखने के लिए क्लिक करें
KKR vs GT IPL 2023 – FAQs
IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?
मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा (5 बार) IPL ट्रॉफी जीती है?
IPL की शुरुआत कब की गयी?
IPL की शुरुआत 2008 में की गयी।
IPL की फुल फॉर्म क्या है?
IPL की फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) है।
Where will IPL 2023 final be held?
This year IPL final will be played in Ahmedabad.
Who scored fastest fifty of IPL 2023?
Nicholos Pooran scored fastest fifty of IPL 2023. Pooran Scored 15 balls fifty against RCB.